Skip to main content

4thnation

भाजपा नेता पुरंदेश्वरी व संबित पात्रा गलतबयानी कर जनता को भ्रमित करने का कर रहे प्रयास : राजेंद्र साहू

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेंद्र साहू ने केंद्रीय भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ की जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रही हैं। उन्हें गलतबयानी नहीं करना चाहिये। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सही मायनों में आदिवासी समाज का हित चाहते तो 15 साल के रमन शासनकाल में आदिवासियों की जमीन उद्योगपतियों को नहीं दी जाती। आदिवासियों को वादे के अनुसार जमीन के पट्‌टे भी दिये जाते और जर्सी गाय देने का वादा भी पूरा किया जाता। लेकिन 15 साल के शासनकाल में ऐसा नहीं किया गया। रमन सिंह के शासनकाल में आदिवासियों को रोजगार के अवसर भी नहीं पैदा नहीं गए। वनोपज की खरीदी नहीं की गई।

अब केंद्र की भाजपा सरकार नगरनार स्टील प्लांट को बेचने की योजना बना रही है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने उद्योगपतियों से जमीन वापस लेकर आदिवासी भाईयों को उनकी जमीन वापस दिलाने का कार्य किया है। आदिवासियों से 52 प्रकार के वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने का ऐतिहासिक फैसला भी भूपेश सरकार ने किया। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 9 हजार रुपए प्रति एकड़ देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं कि अगर मोदी सरकार नगरनार स्टील प्लांट को बेचने का प्रयास करेगी तो छत्तीसगढ़ सरकार प्लांट खरीदेगी और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाएगी। राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एक भी किसान ने कर्ज होने के कारण आत्महत्या नहीं की है। कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का कृषि ऋण तत्काल माफ किया गया था। सच ये है कि सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाले भाजपा नेताओं द्वारा सिर्फ अपने मित्रों का विकास किया जा रहा है।
यूपीए सरकार में रसोई गैस की कीमत 1241 रु. कब थी बताएं संबित पात्रा
राजेंद्र साहू ने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि के बावजूद भाजपा नेता संबित पात्रा ने अभी बयान दिया है कि यूपीए सरकार में रसोई गैस की कीमत 1241 रुपए थी। राजेंद्र ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर संबित पात्रा का बयान सत्य है तो उस समय उनके द्वारा खरीदे गए रसोई गैस की रसीद दिखाएं। संबित ने वर्तमान में 834 रुपए में रसोई गैस मिलने की बात कही। यह भी सरासर गलत है। अभी वर्तमान में रसोई गैस की कीमत 957 रुपए है। संबित पात्रा सहित समूचे भाजपा नेतृत्व को देश की जनता से झूठ बोलकर दिग्भ्रमित करने की बजाय बढ़ती महंगाई को कम कर राहत दिलाने का काम करना चाहिये।