Skip to main content

4thnation

भाजपा का मजबूत बूथ अभियान आज से प्रारंभ, दिग्गज नेताओं को सौंपी गई शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी

रायपुर (छत्तीसगढ़)। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अभियान की तैयारियों की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की। साय ने बताया कि भाजपा के शक्ति केन्द्रों तक पहुंचकर बूथों को मजबूत करने का अभियान गुरुवार 5 मई से शुरू होगा।

20 मई तक चलने वाले इस अभियान में सभी दिग्गज नेताओं अलग-अलग शक्ति केन्द्रों की जिम्मेदारी दी गई है। वे उन केन्द्रों में पहुंचकर बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत कर बूथ को मजबूत करने के लिए दिशा-निर्देश देंगे। बताया गया है कि साय 5 मई को कुनकुरी के पंडरीपानी, फरसबहार मंडल के गजियाडीह शक्तिकेन्द्र व जामटोली बूथ में पहुंचेंगे।

इसी तरह नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक तिफरा व कालिकानगर, नारायण चंदेल पाली, बृजमोहन अग्रवाल रायपुर, सरोज पाण्डेय दुर्ग, अरूण साव पिरैया, विजय बघेल दुर्ग, संतोष पाण्डेय सहसपुर-लोहारा, अजय चंद्राकर कुरूद, किरण देव जगदलपुर, केदार कश्यप करनदोला, भूपेन्द्र सवन्नी उमरिया में शामिल होंगे।