Skip to main content

4thnation

बेहतर पहल : पार्षद अरूण सिंह के सुझाव पर वार्ड वासियों ने खरीदा आक्सीजन कंसट्रेटर

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। नगर निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद अरूण सिंह का कोरोना संक्रमण के दौर में बेहतर प्रयास सामने आया है। वार्ड पार्षद की पहल पर क्षेत्र के नागरिकों ने आपस में राशि जुटा कर संक्रमित मरीजों की सहायता के लिए आक्सीजन कंसट्रेटर खरीदा है।
बता दें कि दुर्ग नगर निगम के वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह द्वारा पार्षद निधि से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्रय करने का प्रस्ताव लाया गया था। जिसे निगम प्रशासन द्वारा स्वीकार  कर लिया गया था। परंतु यह एक शासकीय  प्रक्रिया होने के कारण इसमें विलंब हो रहा था। जिस पर वार्ड 21 के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में यह बात रखी थी। जिसमें सुझाव दिया गया था कि प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि कोरोना आपदा को देखते हुए हम सब आपस ही राशि सहयोग कर वार्ड के नागरिकों के उपयोग के लिए ऑक्सीजन कंसट्रेटर की खरीदी करें। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए और एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद लिया गया है जिसका उपयोग वार्ड में जरूरतमंद के लिए किया जाएगा। शेष बची हुई राशि का उपयोग कोरोनावायरस के आपदा से बचाव में आगे किया जाएगा। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदी के लिए वार्ड के लगभग 100 नागरिकों ने 500 से 1000 आर्थिक सहयोग दिया है।