Skip to main content

4thnation

पेंड्रा हाई स्कूल स्वीमिंग पुल के सामने स्व. बिसाहू दास महंत की मूर्ति स्थापित, विस अध्यक्ष ने किया अनावरण

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नगर पंचायत पेंड्रा में हाई स्कूल स्वीमिंग पुल के सामने स्व. बिसाहू दास महंत की मूर्ति का अनावरण किया। स्व. बिसाहू दास महंत कुशल राजनीतिज्ञ थे, वे अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मंत्रिमंडल में मंत्री रहे। स्व. बिसाहू दास महंत की 23 जुलाई को 44 वीं पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी मूर्ति का अनावरण किया।  

डॉ. महंत ने इस अवसर पर जिले मे लगभग 3 करोड़ रूपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। लोकार्पण में 19 लाख 11 हजार रूपए की लागत के नरवा-गरूवा-घुरवा-बारी योजना के तहत गौठान निर्माण कार्य और भूमिपूजन के कार्याे में नगर पंचायत पेण्ड्रा के विभिन्न वार्डाे में 2 करोड़ 80 लाख 70 हजार रुपए की लागत के आर.सी.सी. नाली और सी.सी. रोड निर्माण कार्य शामिल है।