Skip to main content

4thnation

पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले कांग्रेस का तंज, पहलगाम हमले के गुनहगार अब तक क्यों नहीं पकड़े गए?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से एक दिन पहले कांग्रेस ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री इस बात से अवगत हैं कि पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार आतंकवादी अब तक कानून के शिकंजे में नहीं आए हैं?

कांग्रेस ने गुरुवार (5 जून 2025) को प्रधानमंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वे जम्मू-कश्मीर की धरती पर विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो क्या वे यह भी याद करेंगे कि राज्य में अभी भी न्याय की दरकार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (6 जून 2025) को जम्मू-कश्मीर के कटरा में ₹46,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा वे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे और कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

यह दौरा राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस मौके पर पहलगाम हमले का मुद्दा उठाकर सरकार पर जवाबदेही तय करने की मांग की है।