Skip to main content

4thnation

दुर्ग के युवा नेता अभिषेक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कांग्रेस के यूडब्लूईसी विंग के राष्ट्रीय समन्वयक

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। शहर के जुझारू युवा नेता अभिषेक बोरकर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस (यूडब्लूईसी) के नेशनल कॉर्डिनेटर (राष्ट्रीय समन्वयक) के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। यह नियुक्ति पत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) जनरल सेकेट्ररी सांसद केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को जारी किया। अभिषेक अब देशभर के कामगार कर्मचारियों को कांग्रेस संगठन से जोड़ने की महती भूमिका निभाएंगे।

वहीं यूडब्लूईसी विंग के झारखंड राज्य के अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडेय, केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार के अध्यक्ष वाय जोगाराव तथा डॉ सौरभ निर्वाणी, पुष्पांकर देव, मोहम्मद रईस, पंकज कुमार अहलवाट, बी अब्दुल रहीम, अंकित सिंह, बलवीर कौर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

युवा तुर्क अभिषेक बोरकर की नियुक्ति पर दिग्विजय सिन्हा (संजू), निशांत चंद्राकर, मयंक चंद्राकर, खिलेन्द्र कुमार, दीपक पांडेय, गोपेन्द्र निर्मलकर, नवीन चंद्राकर, ओमी सिन्हा, विनोद, गोल्डी, युगल चंद्राकर, साहिल साहू, पंकज चंद्राकर, सागर, शुभम, मोरध्वज साहू, खिल्लू यादव आदि सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।