केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

PicsArt 07 27 09.34.12

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। पेट्रोलियम उत्पादों एवं आवश्यक वस्तुओं में निरन्तर हो रही वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ एनएसयूआई ने भी प्रदर्शन की राह अख्तियार की है। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं जिला कार्यकारणी अध्यक्ष सोनू साहू के निर्देशानुसार दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा के नेतृत्व मे केन्द्र सरकार के खिलाफ आज महाराजा चौक स्थित अमित फ्यूल्स पेट्रोल पम्प के सामने प्रदर्शन किया गया।

एनएसयूआई ने आरोप लगाया है कि केंद्र में बैठी मोदी और अमित शाह की बहरूपिया सरकार ने पेट्रोल डीज़ल मे शतक पूरा कर दिया। वहीं मंहगाई से जनता त्रस्त हैं। इस स्थिति के के लिए केंद्र शासित भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां जिम्मेदार है। विरोध जताने के लिए कार्यकर्ता तख्ती और फ्लेक्स लगाकर धरना प्रदर्शन बैठे। हितेश सिन्हा ने कहा की पेट्रोल डीजल की कीमत को बढ़ाकर केंद्र सरकार लोगों की कमर तोड़ रही है। डीजल की बढ़ती कीमत से किसान, आम जनता महंगाई की मार झेल रही हैं। सबको मिलकर भाजपा की सरकार को उखाड़कर फेंकना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मोदी सरकार यदि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को कम नहीं करती तो आने वाले समय में जन सहयोग से आंदोलन का विस्तार किया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से दुर्ग जिला संयोजक गोल्डी कोसरे, सक्रिय कार्यकर्ता अभय दुबे, हरीश देवांगन,राहुल यादव, विकाश साहू, राज देवांगन, सोनू ,प्रांजल, आदित्य, अमिताभ, रितिक, रूसतम,आर्यन एवं अन्य कार्यकर्ता समस्त कार्यकर्ता शामिल रहे।