Skip to main content

4thnation

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को आएंगे छत्तीसगढ़, दोपहर 2.00 बजे भाजपा के दुर्ग संभाग स्तरीय सम्मेलन को करेंगे संबोधित

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मिशन-2023 व 2024 की तैयारी के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 22 जून को छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है। गृहमंत्री शाह दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित भाजपा के संभाग स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में दुर्ग संभाग के सभी 20 जिलों के 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया है। संभागीय सम्मेलन में दोपहर 2.10 बजे से आयोजित सभा को गृहमंत्री शाह संबोधित भी करेंगे। बीएसएफ के हेलिकॉप्टर से मध्यप्रदेश के बालाघाट के लिए रवाना होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर जारी कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 22 जून गुरुवार की दोपहर 12.40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 01.25 बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। जहां से कार से भिलाई सेक्टर-1 के लिए रवाना होंगे। 01.40 बजे से 02.00 बजे तक भिलाई सेक्टर-1, पद्मश्री उषा बारले के निवास पर मुलाकात करेंगे। जहां से रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के लिए रवाना होंगे। 02.10 बजे से 03.00 बजे रविशंकर स्टेडियम में आयोजित संभाग स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसके बाद हेलिकॉप्टर से मध्यप्रदेश के बालाघाट के लिए रवाना होंगे।

Picsart 23 06 20 21 23 07 281

केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन और आम सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इस दौरान वो भाजपा कार्यकर्ताओं से भी भेंट करेंगे। अमित शाह के कार्यक्रम के मद्देनजर दुर्ग पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हो गई है। आईजी दुर्ग आनंद छाबड़ा ने एसपी सहित सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई और आवश्यक निर्देश दिए।

Picsart 23 06 20 21 24 04 466

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के बड़े नेता की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईजी आनंद छाबड़ा और एसपी शलभ सिन्हा ने खुद कमान संभाली रखीं है। 500 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही साथ अभी से सभी थाना क्षेत्रों में बाहर से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी गई है।

22 जून को दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में भाजपा का संभाग स्तरीय सम्मेलन होना है। इसमें दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। दुर्ग जिले से भी बड़ी संख्या में लोगों के आने का अनुमान है। भाजपा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 50 हजार लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। यही कारण है कि अमित शाह के दौरे और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा लगातार आला अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।