Skip to main content

4thnation

अपेक्स बैंक के नवनियुक्त मंडल ने ग्रहण किया पदभार : जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू हुए शामिल

दुर्ग  (छत्तीसगढ़)। अपेक्स  बैंक रायपुर में नवनियुक्त संचालक मंडल के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे अपेक्स बैंक के अघ्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने सभी नवनियुक्त संचालक सदस्यों एवं जि.स.के. बैंक दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र साहू को शुभकामनाएं दी एवं कृषकों के हित में निरंतर कार्य करने हेतू प्रेरित किया।

उन्होंने सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों की टीम बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया पद कृषकों की सेवा करने का सबसे अच्छा अवसर है।

इस अवसर पर राजेन्द्र साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छ.ग. शासन द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही सभी योजनाओं को और आगे बढ़ाऐंगे। समारोह में जि.स. केन्द्रीय बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, जि.स.के. बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक, अपेक्स बैंक के नवनियुक्त संचालक सदस्य द्वारिका साहू, अजय बंजल, राकेश सिंह ठाकुर, शंकर सोढ़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के समितियों से आये अध्यक्ष एवं कृषक सम्मिलित हुए।