Skip to main content

4thnation

पुलिस विभाग के कोरोना वाॅरियर्स की युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने की सेवा

Alok 18 2
PicsArt 05 19 08.45.25

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। करोना संक्रमण काल और भीषण गर्मी में जनसेवा में सक्रीय पुलिस जवानों की हौसलाअफजाई युवा कांग्रेस द्वारा की गई। महासचिव सन्नी साहू के नेतृत्व में जवानों को शीतल पेय का वितरण कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
भारतीय युवा कांग्रेस के मंशानुरूप एवं दुर्ग विधायक अरुण वोरा के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने यह सेवा कार्य किया। दुर्ग शहर के मोहन नगर थाना , सिटी कोतवाली, पद्मनाभपुर चौकी, एवं अन्य चौकों में उपस्थित कोरोना वारियर पुलिस जवानों को महासचिव सन्नी साहू के नेतृत्व में छाछ, शरबत का वितरण किया गया ताकि इस भीषण गर्मी से उन्हें कुछ निज़ात मिल सके और निरंतर सेवा कर सकें | इस सेवा कार्य में निशीथ राठी, अनीश शर्मा, राजा बघेल, संजय यादव, दुर्गेश बख्शी, अरुण अहीर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका रही।