Skip to main content

4thnation

UAE और कतर के पड़ोसी देश ने भारत से क्यों लिया करोड़ों का गोबर? जानें वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात और कतर दौरे ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मुस्लिम देशों में भारत की ताकत बढ़ती जा रही है। ओमान हो या सऊदी अरब, कतर हो या ईरान सभी भारत के साथ बड़े-बड़े समझौते कर रहे हैं। लेकिन आपको एक और मुस्लिम देश कुवैत के बारे में बताते हैं। कुवैत कुछ समय से भारत के साथ ऐसा व्यापार कर रहा है जो आपको हैरान कर देगा। कुवैत भारत से लाखों किलों गोबर खरीद रहा है। भारत लगातार कुवैत को गोबर बेचे भी जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: ‘पिछला दशक पीएम मोदी की उपलब्धियों से भरा रहा’, JP Nadda बोले- अद्वितीय तरीके से बदल रहा है भारत

कुवैत के कृषि वैज्ञानिकों ने खजूर की खेती में गाय के गोबर को बहुत फायदेमंद पाया है। खजूर की फसल पर इसके सकारात्मक असर दिखने पर गोबर की मांग बढ़ी। इसके बाद कुवैत ने भारत से गाय का गोबर आयात करने का फैसला किया है। इससे पहले वैश्विक खाद्य संकट के बीच कुवैत ने भारत से गेहूं भेजने का अनुरोध किया था। अब कुवैत ने अपने देश में खजूर की फसल को बढ़ाने के लिए भारत से लाखों किलो गोबर खरीदना शुरू कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: ‘कमल का फूल होगा पार्टी का उम्मीदवार’, PM Modi बोले- 370 सीट जीतकर श्यामा प्रसाद जी को श्रद्धांजलि देंगे भाजपा कार्यकर्ता

भारत में गोबर के उपले का इस्तेमाल ईंधन के रूप में किया जाता है। चीन और ब्रिटेन में बिजली और गैस बनाने में भी गोबर का इस्तेमाल होता है। हालांकि लंबे समय से गोबर का इस्तेमाल खाद के तौर पर किया जाता रहा है। जिससे पैदावार पर बड़ा असर पड़ता है। भारत में लंबे समय से गोबर का इस्तेमाल गैस और ईंधन के तौर पर किया जा रहा है। भारत में लगभग 30 करोड़ मवेशी हैं। जिनसे हर रोज लगभग 30 लाख टन गोबर का उत्पादन होता है।