Skip to main content

4thnation

राजस्व अधिकारी चंद्रकान्त शर्मा की सहसपुर लौहारा पालिका प्रभारी सीएमओ पद पर पदस्थापना अवैधानिक होने का आरोप, शासन से की गई शिकायत

Alok 18 2

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। सहसपुर लौहारा नगर पालिका के सीएमओ पद पर दुर्ग निगम के राजस्व अधिकारी चंद्रकान्त शर्मा की पद स्थापना पर सवालिया निशान लगाए गए हैं। इस संबंध में राज्य के नगरीय प्रशासन विभाग के साथ जिला प्रशासन व निगम आयुक्त के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई गई है। आपत्ति में चंद्रकान्त शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार व गबन जैसे गंभीर मामलों की शिकायत लंबित होने का हवाला दिया गया है।
दुर्ग नगर निगम के पूर्व पार्षद विल्सन डिसूजा द्वारा सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि राजस्व अधिकारी चद्रकांत शर्मा की यह पदस्थापना विधि विपरीत की गई है। इस कार्यवाही को किए जाने के लिए आधारभूत आवश्यक तथ्यों को आधार बनाकर विचार नहीं किया गया है। चद्रकांत शर्मा मुख्य राजस्व अधिकारी दुर्ग नगरपालिका निगम के विरूद्ध शिकायत प्रकरण लंबित है। उनमें भ्रष्टाचार और गबन जैसे आपराधिक प्रकृति के आरोप है। आरोपों के प्रकरणों के निराकरण कार्यवाही नहीं किए जाने कि स्थिति में चद्रकांत शर्मा को किसी भी प्रकार का शासकीय प्राधिकार प्रदान किया जाना विधि सम्मत प्रतीत नहीं होता है।
विल्सन डिसूजा व वरिष्ठ पार्षद मदन जैन पदस्थापना पर आपत्ति दर्ज कराते हुए इस  आदेश को निरस्त करने की मांग की है। साथ ही दुर्ग नगर निगम में चद्रकांत शर्मा के विरूद्ध सभी शिकायत प्रकरणों पर प्रावधानित कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।