Skip to main content

4thnation

राज्य स्थापना दिवस की संध्या पर हिन्दू युवा मंच ने की छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ राज्य के 20वे स्थापना दिवस की संध्या पर हिन्दू युवा मंच द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती की गई एवं अपनी बोली अपनी माटी से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन प्रस्तुत किये गए। इन आयोजनों के माध्यम से हिन्दू युवा मंच ने लोगो को अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति से पुनः रूबरू कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत हिन्दू युवा मंच के अध्यक्ष श्रीकुमार एवं योजना समिति सदस्य श्री अरुण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। अरुण सिंह ने छतीसगढ़ी में अपने उद्बोधन में छतीसगढ़ी बोली की मधुरता को बताया और बिना संकोच सभी जगह अपनी बोली का उपयोग अधिक से अधिक करने को कहा। कार्यक्रम में मंच संयोजक गोविंदराज नायडू महामंत्री राजेश शर्मा, राकेश तिवारी, राजा देवांगन, शिबू सोनी, राजा नागोरे, प्रशांत यदु वीरेन्द्र, जय देवांगन, नीरज देवांगन, सुरेश साहू, अजय ठाकुर, होरीलाल वर्मा, राजकुमार चेलक, गोपाल यादव  सिंह, हितेंद्र, दीपक, अभिषेक शर्मा, शरद शुक्ला, ऋषि चौहान, दीक्षा यादव, वर्षा साहू, लक्ष्मी गुप्ता, आदि मंच के कार्यकर्ता शामिल थे।