Skip to main content

4thnation

Vidyut Jammwal ने ऊंचा किया देश का नाम, विद्युत जामवाल का नाम रूस के राष्ट्रपति पुतिन और बेयर ग्रिल्स के साथ

मुंबई. बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। जामवाल का नाम दुनिया के टॉप 10 साहसी व्यक्तियों की लिस्ट में आया है। इस लिस्ट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और द मेन वर्जेस वाइल्ड के होस्ट बेयर ग्रिल्स के नाम भी शामिल हैं। द रिचेस्ट नामक एक पोर्टल ने इन लोगों एक ऐसे योद्धा के रूप में स्वीकार किया है, जिनसे कभी कोई पंगा लेना नहीं चाहेगा।
विद्युत जामवाल एकमात्र भारतीय ऐक्टर है, जिन्हें इस सूची में अपना दर्ज करने कर गौरव मिला है। बता दें कि वह अपनी फ़िल्मों में बिना बॉडी डबल का इस्तेमाल किए खतरनाक स्टंट करने के लिए मशहूर हैं।
इस लिस्ट के सामने आने के बाद विद्युत ने ट्वीट किया, ” बेयर ग्रिल्स को देखता और फॉलो करता रहा हूँ, आपके सारे एडवेंचर बहुत सराहनीय होते हैं। आप असंभव को भी बेहद आसानी से करते नज़र आते हैं। आप ही असली ब्लू वॉरियर हैं जिससे किसी को पंगा नहीं लेना चाहिए. शुभकामनाएँ।’
ये है टॉप 10 लिस्ट
इस लिस्ट में विद्युत जामवाल के साथ व्लादिमीर पुतिन, चीन के मोंक शिफू शी यन, विटो पिरबजारी, गीगा उगुरु, हट्सुमी मसाकी, जेडी एंडरसन, मुस्तफा इस्माईल, मार्टिन लिचिस, बेयर ग्रिल्स आदि शामिल हैं।