Skip to main content

4thnation

सोनू सूद ने फिर एक बार दरियादिली का किया पेश सबूत, मुंबई पुलिस को की फेस शील्ड डोनेट

मुंबई: अभिनेता सोनू सूद कई लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए कोरोना वायरस की वज़ह के चलते हुए लॉकडाउन में। दरअसल सोनू सूद ने मुंबई पुलिस को 25 हज़ार फेसशील्ड डोनेट किया है। इस बात की जानकारी ख़ुद महाराष्ट्र के ग्रहमंत्री अनिल देशमुख ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है कि मैं सोनू सूद का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। उन्होंने मुंबई पुलिस के लिए 25 हज़ार फेस शील्ड डोनेट किया है। इससे पहेले मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी लोगों को सोनू ने उनके घर पहुँचने में मदद की। जिसके लिए उन्होंने बस, ट्रेन और हवाई जहाज़ तक का इंतज़ाम किया। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने सोनू सूद से अपने घर पहुँचने के लिए गुहार लगाईं थी। जिसके बाद सोनू ने उनकी विश को पूरी किया। इतना ही नहीं सोनू सूद ने अपने होटल के दरवाजे भी कोरोना से लड़ रहे डॉक्टर्स के लिए खोल दिए थे। जिसके बाद अब एक बार फिर एक्टर ने अपनी दरियादिली का सबूत पेश किया है।
जिसके बाद सोनू सूद ने भी रिप्लाई करते हुए कहा कि आपके शब्दों से गर्व महसूस कर रहा हूँ। मेरे पुलिस भाई और बहन सचे हीरोज हैं। उनके इस शानदार काम के लिए मेरी तरफ़ से एक छोटी सी कोशिश है। जय हिन्द।