Skip to main content

4thnation

अमिताभ के बाद रणबीर कपूर, नीतू सिंह को कोरोना वायरस की खबर ने मचाया हडकंप

मुंबई. अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद हड़कंप मचा है। रेखा के बंगले तक कोरोना वायरस की धमक पहुँच गई। इस बीच, सोशल मीडिया पर ख़बर चल पड़ी कि रणबीर कपूर, उनकी माँ नीतू कपूर और करण जौहर की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि सुकून यह रहा कि यह ख़बर झूठी निकली
हाल ही में ट्विटर पर अमित वशिष्ठ नाम के शख़्स ने नीतू सिंह, रणबीर कपूर और करन जौहर के कोरोना पॉजिटिव होने की ख़बर को कन्फर्म बताया था। इस ट्वीट के बाद से ही सभी के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबरें वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट के बारे में जानकारी मिलते ही नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने इन खबरों को ग़लत बताया है। साथ ही उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वाले को फटकार भी लगाई है। उन्होंने इंस्टास्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘प्लीज ट्वीट करने से पहले वेरिफाई और स्पष्ठ कर लो। हम सब ठीक हैं। थैंक्यू वेरी मच’।

kapoor