Skip to main content

4thnation

कार्तिक आर्यन ने नौसेना के जवानों के साथ मचाया धमाल

मुंबई। रील लाइफ हीरो कार्तिक आर्यन जब रियल लाइफ हीरोज से मिलने पहुंचे तो जमकर मस्ती हुई। 14 अगस्त को कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह भारतीय सेना को जाबांजो के साथ वक्त गुजारते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आउटडोर गेम्स के साथ वीडियोगेम खेला, नाच-गाना किया और रोटियां बनते देख हैरान भी हुए। उन्होंने लोगों को असली हीरो से भी मिलवाया जिन्होंने साइक्लोन के दौरान लोगों को बचाया था। कार्तिक का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

कार्तिक आर्यन  ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, जय जवान!! एक दिन नौसेना के जांबाज जवानों के साथ। कार्तिक आर्यन ने स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय नौसेना के बीच गए थे। वहां उनका वक्त काफी अच्छा गुजरा। इसकी झलक उन्होंने अपने फॉलोअर्स को भी दी है। भारतीय नौसेना के जवानों के लिए रोटियां बनाते वक्त कार्तिक मुस्कुराते हुए कहते है कि कमाल की मशीन है यहां तो रोटियां गोल बनाने की जरूरत ही नहीं है अपने आप हो जाता है।