Skip to main content

4thnation

Dubai International Airport से पिछले साल आठ करोड़ से अधिक लोगों से की यात्रा

दुबई। अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पिछले साल यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या कोरोना वायरस महामारी से ठीक पहले के वर्ष 2019 की तुलना में काफी अधिक रही। दुबई हवाई अड्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल ग्रिफिथ्स ने सोमवार को सरकारी रेडियो स्टेशन ‘दुबई आई’ पर एक कार्यक्रम में यह जानकारी साझा की। वर्ष 2023 के आंकड़े बताते हैं कि ‘डीएक्सबी’ के नाम से जाना जाने वाला हवाई अड्डा महामारी के संकट से उबर चुका है, हालांकि यह आंकड़ा वर्ष 2018 के सर्वकालिक उच्चतम स्तर से अब भी पीछे है। 
आंकड़ों के अनुसार 2023 में हवाई अड्डे से 8.69 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 8.63 करोड़ था। अगर 2018 की बात करें तो इस वर्ष यहां से 8.91 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी, जो कि महामारी से पहले का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वर्ष 2022 में 6.6 करोड़ यात्रियों इस हवाई अड्डे का इस्तेमाल किया। इस हवाईअड्डे से बड़ी संख्या में यात्री भारत, सऊदी अरब, ब्रिटेन और पाकिस्तान जाते हैं। रूस भी एक बड़ा बाजार है क्योंकि दुबई, यूक्रेन पर मास्को के हमले के दौरान रूसियों के लिए खुली कुछ जगहों में से एक है।