दुर्ग रेलवे स्टेशन में उपलब्ध हो बेहतर चिकित्सा सुविधा, सांसद मोतीलाल वोरा ने की डीआरएम से चर्चा

Alok 18 2

राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा ने रायपुर रेल मंडल के डीआरएम से चर्चा कर दुर्ग रेलवे स्टेशन में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए चर्चा की है। उन्होंने रेलवे स्टेशन में आपातकालीन परिस्थिति में यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने डॉक्टर की मौजूदगी सुनिश्चित करते हुए एक कमरे अस्पताल की व्यवस्था करने कहा है।

PicsArt 01 31 10.32.26

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद मोतीलाल वोरा ने कहा है कि दुर्ग ना सिर्फ हावड़ा मुम्बई मार्ग का एक बड़ा रेलवे स्टेशन है, बल्कि दल्ली राजहरा, बस्तर, अम्बिकापुर को भी मुख्य रेल लाइन से जोडऩे वाला जंक्शन भी है। जहां से प्रतिदिन लाखों यात्री ट्रेनों के माध्यम से गुजरते हैं। ऐसे में आपात स्थिति के लिए वर्तमान में संचालित एक कमरे का फस्र्ट एड प्रवृत्ति की स्वास्थ्य सेवा आवश्यकता के हिसाब से नाकाफी है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद दुर्ग राज्य के प्रमुख जिलों में से एक है। प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का संचालन करने डॉक्टर भी वहां उपलब्ध नहीं होते। स्टेशन में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या करवाने रेलवे अधिकारियों को परिसर में अस्पताल के लिए कमरे बना कर स्वास्थ्य विभाग से संचालित कराना आवश्यक है। जिससे यात्रियों के साथ आम जनों को भी तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
सांसद वोरा की पहल के बाद विधायक अरुण वोरा ने मौके पर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं के अपग्रेडेशन की आवश्यकता बताई व शीघ्र इस पर क्रियान्वयन करने का आग्रह किया। जिसपर रायपुल रेल मंडल के डीआरएम ने जल्द कार्यवाही का भरोसा दिलाया। आपको बता दें कि स्वास्थ्य सुविधा राज्य सरकार की भी प्राथमिकता में से एक है जिस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा ने यह सकारात्मक पहल की है।