Skip to main content

4thnation

होटल खाना खजाना में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टला, सामान जलकर खाक

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। नेहरु नगर में आज सवेरे एक बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से यहां हुई आगजनी की घटना विकराल रूप नहीं ले सकी, वहीं दुकान में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट नहीं हो पाया। आगजनी की इस घटना का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है।
बता दें कि आज बुधवार की सवेरे नेहरू नगर स्थित होटल खाना खजाना में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू करने का प्रयास किया। कुछ घंटों के बाद आग पर काबू पिया जा सका। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए दुकान के अंदर से 6 कमर्शियल सिलेंडर एवं 6 तेल का टीना निकाला। यदि इन्हें समय पर नहीं निकाला जाता तो आग विकराल रूप ले सकती थी। गैस सिलेण्डर के फटने की संभावना के साथ आसपास के क्षेत्र में आग फैल सकती थी। आगजनी की इस घटना में होटल का अधिकांश सामान जलने की जानकारी सामने आई है। आगजनी के इस हादसे पर काबू पाने में जिला अग्निशमन अधिकारी एस.डी. विश्वकर्मा, सुरेश कुमार सिन्हा, अग्निशमन वाहन चालक महेंद्र कुमार चंदेल, अग्निशमन कर्मी मुख्तार अली, टिकेंद्र, धर्मेंद्र, नगर सैनिक राजू लाल की विशेष भूमिका रही।