Skip to main content

4thnation

शनि साई धाम मंदिर में चोरी, आस्था पर हमला

बिलासपुर। शहर के राजकिशोर नगर स्थित श्री शनि साई धाम मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने सनसनीखेज चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के गर्भगृह में घुसे और माँ काली की प्रतिमा के वस्त्र जलाने के बाद वहाँ से जेवर, मुकुट और दान पेटी लेकर फरार हो गए। इस दुस्साहसिक घटना से श्रद्धालु और मंदिर समिति के सदस्य स्तब्ध हैं।

घटना के बाद मंदिर प्रबंधक सौमित्र धर ने इसे आस्था पर सीधा हमला बताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, सरकंडा पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, जिसमें दो संदिग्धों के चेहरे स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी हुई है और जल्द ही कार्रवाई की बात कह रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।