Skip to main content

4thnation

विश्व कप क्वालीफायर: छेत्री का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच, अफगानिस्तान ने भारत को 2-1 से हराया

 निचली रैंकिंग की अफगानिस्तान ने मंगलवार को 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफायर में भारत को 2-1 से शिकस्त दी जिससे घरेलू टीम को हाल के वर्षों में अपनी सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
भारत के करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के अपने 150वें मैच में 94वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा लेकिन इसके बावजूद घरेलू टीम हार गयी। उन्होंने 37वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा।

विश्व कप और 2027 एएफसी एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर के दूसरे चरण में भारत के घरेलू मैच में अफगानिस्तान ने 71वें मिनट में रहमत अकबरी के गोल से बराबरी हासिल कर ली।
फिर घरेलू टीम को झटका लगा जब गुरप्रीत सिंह को पीला कार्ड दिखाया गया।

इसके बाद मिली पेनल्टी पर शरीफ मुखम्मद ने 88वें मिनट में अपनी टीम को निर्धारित समय में केवल दो मिनट रहते 2-1 की बढ़त दिलाकर जीत दिलायी।
भारत और अफगानिस्तान ने 22 मार्च को सऊदी अरब के आभा में पहले चरण में गोलरहित ड्रा खेला था।