Skip to main content

4thnation

रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेन के 31 हजार सैनिक मारे गए: Zelensky

 यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि रूस द्वारा आक्रमण शुरू करने के बाद गत दो वर्षों में 31,000 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं।
जेलेंस्की ने कीव में यूक्रेन: वर्ष 2024 फोरम में कहा, “इस युद्ध में 31,000 यूक्रेनी सैन्य कर्मी मारे गए हैं।

3,00,000 या 1,50,000 नहीं, वह नहीं जो पुतिन और उनके धोखेबाज मंडली ने झूठ बोला है। लेकिन फिर भी, इनमें से प्रत्येक का जान गंवाना हमारे लिए एक बड़ा बलिदान है।’’

हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि वह घायल या लापता सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं करेंगे।
रूस द्वारा यूक्रेन पर चौबीस फरवरी, 2022 को आक्रमण शुरू करने के बाद से यह पहली बार है कि कीव ने जान गंवाने वाले अपने सैनिकों की संख्या की पुष्टि की है।