Skip to main content

4thnation

मदर्स डे पर दुर्ग पुलिस बनी बेसहारा बुजुर्ग महिला का सहारा, सुरक्षित पहुंचाया वृद्धाश्रम

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। एसपी प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन व एएसपी सिटी संजय ध्रुव के निर्देशन में दुर्ग पुलिस अपराध को रोकने के साथ साथ सामाजिक दायित्व निर्वहन भी कर रही है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस द्वारा एक और सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने सीएसपी विवेक शुक्ला की पहल पर बारिश में भीग रही बेसहारा वृद्ध महिला को सुरक्षित आश्रय प्रदान किया गया।
आज मदर्स डे के दिन सीएसपी विवेक शुक्ला राजेन्द्र पार्क चौक से गुजर रहे थे। तभी सड़क पर एक बुजुर्ग महिला बरसात में भीगती दिखी। महिला से पूछताछ करने पर उसने स्वयं को बेसहारा बताते हुए राजनांदगांव निवासी नेमबाई ःबताया। जिस पर महिला के लिए आश्रय का प्रबंधन करने के लिए सीएसपी शुक्ला ने समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डीडी ठाकुर से संपर्क किया और महिला को वृद्धाआश्रम भेजने का सहयोग मांगा। वहीं पद्मनाभपुर पेट्रोलिंग को मौके पर बुलवाया। जिसके बाद एएसआई शैल शर्मा तथा आरक्षक नेमु साहू एवं राजपूत के सहयोग से बेसहारा महिला को कादंबरी नगर स्थित वृद्धाआश्रम में पहुंचाया गया।