Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी दूसरे भी जारी, ढेबर परिवार के अलावा दुर्ग का गैंगस्टर विनोद बिहारी व शराब कारोबारी निशाने पर

Picsart 23 03 29 15 41 59 518
दीपक नगर स्थित गैंगस्टर विनोद बिहारी का घर

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। ईडी की टीम सुबह 5:00 बजे से छापेमारी की कार्रवाई की। इस छापेमारी में रायपुर महापौर अजाज ढेबर के परिवार तथा शराब कारोबार जुडें व्यवसायियों के यहां दबिश दी गई है। ईडी की टीम सवेरे रायपुर मेयर एजाज ढेबर, अनवर ढेबर, शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया, बलदेव सिंह भाटिया, पप्पू बंसल, दुर्ग के गैंगस्टर विनोद बिहारी आदि के यहां पहुंची है।

इनमें ढेबर परिवार के यहां पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा पड़ चुका है, जिसके आधार पर ही ईडी द्वारा आगे की बात कही जाती है। इन छापों के बाद प्रदेश में एक बार फिर राजनीति गरमाने के आसार हैं, क्योंकि ईडी की कार्रवाई में कुछ नेताओं को भी निशाना बनाने की चर्चा है।
लगातार छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ छापे मारकर कार्रवाई जारी है। ईडी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, कि किन-किन जगहों पर छापे मार की कार्रवाई हुई है लेकिन जिनके के यहां छापे पड़े हैं उनके निवास के सामने सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं।

गैंगस्टर विनोद बिहारी के घर भी ईडी ने छापा मारा है। दुर्ग में गैंगस्टर और शराब कारोबारी विनोद बिहारी के दीपक नगर स्थित घर भी ईडी पहुंची है। टीम के सदस्य चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे है। बता दें कि विनोद बिहारी आपराधिक पृष्ठभूमि से है। विनोद बिहारी के बड़े राजनीतिक नेताओं से संबंध हैं। मौजूदा समय में रिश्ते में उनकी भाभी दुर्ग नगर निगम में निर्दलीय पार्षद है। दुर्ग में विनोद बिहारी के अलावा शराब कारोबारी पप्पू बंसल और एक उद्योगपति के घर में ईडी की कार्रवाई जारी है।