Skip to main content

4thnation

टेक्स बार एसोसिएशन का हुआ चुनाव, सुरेश अध्यक्ष व मनोज महासचिव निर्वाचित

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। दुर्ग टेक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठन के लिए आज रविवार को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। एसोसिएशन के नए अध्यक्ष के रूप में सुरेश कोठारी तथा महासचिव मनोज कुमार ताम्रकार निर्वाचित हुए हैं।
संगठन के उपाध्यक्ष (आयकर) अरविंद चंद सुराना, उपाध्यक्ष (जी. एस. टी.) एस. एन. यदु, सचिव (आयकर) आनंद जिमनानी, सचिव (जी. एस. टी.) प्रभांक ठाकुर, कोषाध्यक्ष नितिन रुंगटा, ऑडिटर पदम बरड़िया नियुक्त किए गए हैं।
बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कोठारी और मोहमद इलियास चौहान के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सुरेश कोठारी विजयी हुए। वहीं मनोज कुमार ताम्रकार और अखिलेश मिश्रा के बीच महासचिव पद के लिए मतदान हुआ। जिसमें मनोज कुमार ताम्रकार विजयी हुए। अन्य सभी पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।