Skip to main content

4thnation

जियो खुलकर पखवाड़ा, जुनवानी चौक पर लगा शिविर, नशा से बचने नागरिकों को दी गई समझाइश

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। जिला पुलिस द्वारा जारी नशामुक्ति अभियान जिओ खुलकर के विशेष पखवाड़ा के तहत जुनवानी में शिविर का आयोजन किया गया। एएसपी सिटी रोहित झा व सीएसपी विवेक शुक्ला के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही नशा की प्रवृत्ति से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी प्रकार के नशे के कारोबार पर रोक लगाने या किसी अन्य प्रकार की सहायता के लिए पुलिस के हेल्पलाइन न. 7879343606 पर संपर्क कर सहयोग प्राप्त किया जा सकता हैं।

PicsArt 02 15 07.10.36

विशेष पखवाड़े के पाँचवे दिन जुनवानी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नशे के खिलाफ कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं को एक मंच में उपस्थित थी। जिसमें दुर्ग पुलिस के साथ साथ समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठन जैसे कल्याणी संस्था, ब्रह्माकुमारीज, गायत्री परिवार जैसी संस्था शामिल है। बता दें कि 15 दिन के इस विशेष पखवाड़े के तहत दुर्ग जिले के विभिन्न ऐसे स्थानों की पहचान कर जहां नशे की समस्या सर्वाधिक है वहां पर प्रतिदिन जियो खुलकर की टीम के द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रदर्शनी लगाई जा रही है। नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और कैसे नशा छोड़ा जा सकता है, इस संबंध में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में बताया गया कि दुर्ग पुलिस लगातार नशे के अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही तो कर ही रही है। साथ ही अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए भी नशे के आदि व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नशा छोड़ने हेतु पुनर्वास केंद्र में भर्ती करा रही है। आज के कार्यक्रम में उपस्थित जनता को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। वहां उपस्थित आध्यात्मिक संस्थाओं जैसे ब्रह्म कुमारी और गायत्री परिवार, आनंद मार्ग के सदस्यों द्वारा अध्यात्मिक तरीके से नशे के आदी व्यक्ति को नशा मुक्ति की ओर ले जाए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। नागरिकों ने शपथ ली कि वे नशे से दूर रहेंगे एवम साथ ही अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी स्मृति नगर शांडिल्य, समाज कल्याण विभाग से पटेल, कल्याणी संस्था से अजय कल्याणी, ब्रह्मकुमारीज से बेनी भाई, आनंद मार्ग से आचार्य जी गायत्री परिवार से सावजी एवम थाना स्टाफ उपस्थित थे।