Skip to main content

4thnation

जिओ खुलकर विशेष पखवाड़ा, शिक्षक नगर के बाद छावनी क्षेत्र में नशा से बचाव के लिए लगाया गया शिविर

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के साथ साथ जिला पुलिस द्वारा नशे से बचाव के लिए जिओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जागरूकता पखवाड़ा की शुरूआत पाटन से की गई थी। पखवाड़े के तीसरे दिन शिक्षक नगर के बाद छावनी क्षेत्र में जागरूकता शिविर लगाया गया।
छावनी क्षेत्र के शीतला मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि नशे के खिलाफ कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं को एक मंच में एकजुट कर यह अभियान चलाया जा रहा है। 15 दिन के इस विशेष पखवाड़े के तहत दुर्ग जिले के विभिन्न ऐसे स्थानों की पहचान कर जहां नशे की समस्या सर्वाधिक है वहां पर प्रतिदिन जिओ खुलकर की टीम द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आज के कार्यक्रम में उपस्थित आध्यात्मिक संस्थाओं जैसे ब्रह्म कुमारी और गायत्री परिवार, आनंद मार्ग के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि कैसे अध्यात्मिक तरीके से नशे के आदी व्यक्ति को नशा मुक्ति की ओर ले जाया जा सकता है। उपस्थित जनता द्वारा नशे से दूर रहने और अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में एएसपी सिटी रोहित झा, सीएसपी विवेक शुक्ला, टीआई छावनी गोपाल वैश्य समाज, कल्याण विभाग से डीडी ठाकुर, कल्याणी संस्था से अजय कल्याणी, ब्रह्मकुमारीज से बेनी भाई, आनंद मार्ग से आचार्य गायत्री परिवार से सावजी एवम थाना स्टाफ उपस्थित थे।