Skip to main content

4thnation

जांजगीर-चांपा: आरोपी रजत दीवान गिरफ्तार, कई आपराधिक मामलों में था फरार

जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में आरोपी रजत दीवान उर्फ गोलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रजत दीवान पर 15 सितंबर 2024 को लक्ष्मीनारायण जायसवाल से शराब के लिए पैसे मांगने, गाली-गलौज करने और डंडे से हमला करने का आरोप है। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रजत दीवान अपने घर में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रजत ने अपना अपराध कबूल कर लिया, और पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लकड़ी का फंटा भी बरामद कर लिया है।

रजत दीवान थाना बम्हनीडीह का कुख्यात बदमाश है और उस पर पहले से ही 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, 28 प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर 23 सितंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।