Skip to main content

4thnation

IND vs NZ T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज…

अहमदाबाद : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज का आखिरी मैच जीत दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। इस सीरीज के दोनों मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रांची और लखनऊ में पिच से स्पिन गेंदबाजों को खासी मदद मिली थी। अहमदाबाद में बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच मिलने की उम्मीद है, लेकिन यहां हमेशा ही स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा।दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11भारतः शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।