Skip to main content

4thnation

Candidates Chess: शतरंज में Gukesh ने रचा इतिहास, 17 साल की उम्र में तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड

टोरंटो में चल रही कैंडिडेट्स शतरज टूर्नामेंट में भारत की 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने इतिहास रच दिया है। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब के सबसे युवा चैलेंजर बन गए हैं, साथ ही उन्होंने 40 साल पुराना गैरी कास्पोरोव का रिकॉर्ड भी धस्त कर डाला। गुकेश ने 14वें और आखिरी दौर में अमेरिका के हिकारू नकामूरा से ड्रॉ खेला। वर्ल्ड चैंपियनशिप के चैलेंजर का निर्धारण करने वाले इस टूर्नामेंट में उनके 14 में से 9 अंक रहे। 

अब वह साल के आखिर में मौजूदा विश्व चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देंगे। चेन्नई के रहने वाले गुकेश ने कास्पोरोव का रिकॉर्ड भी तोड़ा। कास्पोरोव 1984 में 22 साल के थे जब उन्होंने रूस के ही अनातोली कारपोव को विश्व चैम्पियनशिप खिताब के लिये चुनौती दी थी।