Skip to main content

4thnation

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का हुआ निधन

रांची (झारखंड)। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन के पूर्व चेयरमैन रह चुके अमिताम चौधरी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में भी अहम रोल अदा कर चुके हैं।

वह बीसीसीआई में कार्यकारी सचिव के पद पर रह चुके हैं।अमिताभ का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। उन्हें रांची के ही सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 62 वर्ष के थे।