Skip to main content

4thnation

एआईएफफ के निलंबन को लेकर केंद्र और फीफा के बीच बातचीत जारी

नई दिल्ली। विश्व फुटबॉल संचालन संस्था फीफा द्वारा भारतीय फुटबॉल महासंघ को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने पर केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई हुई। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि फीफा अधिकारियों से बातचीत चल रही है। अंडर-17 विश्व कप के आयोजन और भारतीय फुटबॉल महासंघ के निलंबन को लेकर बातचीत का दौर जारी है। सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर अगली सुनवाई सोमवार को होगी।