4thnation

1 नवंबर से बदलने वाला है LPG गैस सिलेंडर की होम डिलिवरी का पूरा सिस्टम, जानिए कैसे मिलेगा सिलेंडर

नई दिल्ली। अब आपके एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी की प्रक्रिया अब पहले से जैसी नहीं होगी क्योंकि अगले महीने से डिलीवरी सिस्टम में बदलाव होने वाला है। 1 नवंबर से डोमेस्टिक सिलेंडर की चोरी रोकने और सही कस्टमर की पहचान के लिए तेल कंपनियां नया एलपीजी सिलेंडर का डिलिवरी सिस्टम लागू करने वाली हैं।
डीएसी के बाद मिलेगी डिलीवरी

इस नए सिस्टम को नाम डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) दिया जा रहा है। अब सिर्फ बुकिंग करा लेने भर से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी बल्कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा। उस कोड को जब तक आप डिलीवरी बॉय को कोड नहीं दिखायेंगे तब तक डिलीवरी पूरी नहीं होगी।
अगर कोई कस्टमर ऐसा भी है जिसने डिस्ट्रीब्यूटर को मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है, तो डिलीवरी बॉय के पास के ऐप होगा जिसके जरिए आप रियल टाइम अपना नंबर अपडेट करवा पाएंगे और उसके बाद कोड जनरेट कर सकेंगे। इस प्रक्रिया से उन कस्टमर्स की मुश्किलें बढ़ जाएँगी जिनका एड्रेस गलत और मोबाइल नंबर गलत हैं। इस वजह से उन लोगों की सिलेंडर की डिलीवरी रोकी जा सकती है।
बता दें कि तेल कंपनियां इस सिस्टम को पहले 100 स्मार्ट सिटी में लागू करने वाली हैं। इसके बाद बाकि धीरे-धीरे दूसरी सिटी में भी लागू कर सकती हैं। जयपुर में इसका पायलट प्रोजेक्ट पहले से चल रहा है। यह सिस्टम कमर्शियल सिलेंडर पर लागू नहीं होगा सिर्फ डोमेस्टिक के लिए लागू किया जाएगा।