Skip to main content

4thnation

भारी पड़ा प्रियंका गांधी को स्कूटी पर बैठाना, कांग्रेसी कार्यकर्ता को लखनऊ पुलिस ने दिया 6,100 रुपये का चालान

PicsArt 12 29 10.26.51

नई दिल्ली। यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रियंका गांधी को स्कूटी पर बैठाना एक कांग्रेस के कार्यकर्ता को काफी मंहगा पड़ा है। लखनऊ की यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट स्कूटी चलाने के आरोप में 6100 रुपये का चालान कार्यकता को भेजा है। यह चाालान ट्रेफिक रूल्स् तोडे जााने के मद्देनजर भेजाा गया है। कार्यकर्ता दोपहिया वाहन से पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को लखनऊ में पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के घर परिवार से मुलाकात कराने ले गया था।
लखनऊ में पिछले दिनों पुलिस ने प्रियंका गांधी के काफिले को रोका था। जिस पर वह पैदल चलने लगी और फिर अपनी कार में सवार होने से पहले एक स्कूटी पर सवारी हुई थी। उन्होंने पुलिस पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया था। की।
ट्रेफिक एसपीपूर्णेन्दु सिंह ने कहा है कि हमें सोशल मीडिया से प्राप्त तस्वीरों के आधार पर, दो व्यक्तियों को बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हुए देखा जा सकता है। यह सत्यापित किया गया और पता चला कि दोपहिया वाहन धीरज गुर्जर द्वारा संचालित किया गया था। एम-परिवाहन से प्राप्त वाहन के विवरण के आधार पर। (वाहनों का विवरण युक्त एक मोबाइल ऐप), एक चालान जारी किया गया है। पुलिस ने बताया कि ई-चालान के अनुसार, दोपहिया वाहन का मालिक राजदीप सिंह है, जिसे जुर्माना भरना होगा।