Skip to main content

4thnation

छत्तीसगढ़ में जिम संचालन की दी जाए सशर्त अनुमति, मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम संचालन के लिए एसओपी के पालन की शर्त के साथ अनुमति प्रदान करने के संबंध में पत्र लिखा है।
पमुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से नियंत्रण हेतु घोषित लॉकडाउन में चरणबद्ध रूप से छूट देते हुए आर्थिक गतिविधियां पुनः प्रारंभ की जा रही हैं। रेस्टोरेंट, होटल सहित विभिन्न गतिविधियों हेतु अनुमति एसओपी के पालन की शर्त पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दी गई है, किन्तु अभी भी जिम संचालन हेतु अनुमति प्राप्त नहीं है, जिसके कारण जिम संचालनकर्ताओं को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि जिस प्रकार रेस्टोरेंट एवं होटल व्यवसाय को संचालन हेतु एसओपी के पालन की शर्त पर अनुमति दी गई है, उसी प्रकार जिम संचालन हेतु भी सशर्त अनुमति भारत सरकार द्वारा दी जाए।