Skip to main content

4thnation

गिरफ्तार हो सकते हैं आजम खान, नहीं मिली अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी वारंट जारी

समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद आजम खान की मुसीबतें बढती नजर आ रही है। 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, आज़म खान ने कथित तौर पर अपने प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी जयप्रदा पर निम्न स्तरीय टिप्पणी कर निशाना बनाया था। इस मामले के साथ तीन मामलों में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पांच अन्य मामलों में उन्हें अग्रिम जमानत के लाभ से वंचित कर दिया गया था। 

PicsArt 09 07 10.45.52

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर (उत्तर प्रदेश) के सांसद आजम खान की मुसीबतें बढती नजर आ रही है। उन्हें जेल भी जाना पड सकता है। उनके खिलाफ तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं, जिनमें से एक में जया प्रदा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद दायर किया गया है। आजम खान के खिलाफ 80 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें 16 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है। एसपी रामपुर अजय पाल शर्मा ने सांसद के खिलाफ तीन मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने की पुष्टि की है। 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान, आज़म खान ने कथित तौर पर अपने प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी जयप्रदा को निम्न स्तरीय टिप्पणी कर निशाना बनाया था। उन्हें पहले पांच अन्य मामलों में अग्रिम जमानत का लाभ देने से न्यायालय ने इंकार कर दिया है।