Skip to main content

4thnation

68 साल के बुजुर्ग सहित दो कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए पूरी तरह स्वस्थ्य, एम्स ने किया डिस्चार्ज

Alok 18 2

रायपुर (छत्तीसगढ़)। कोरोना वायरस के जारी प्रकोप के बीच छत्तीसगढ़ से एक अच्छी खबर आई है। यहां कोरना पीड़ित 2 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह निर्णय मरीजों की कराए गए टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लिया गया है। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 8 से 6 हो गई है।

PicsArt 01 31 10.32.26

इन मरीजों में से एक रायपुर निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग है। जबकि दूसरा भिलाई निवासी 33 साल का युवक है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट करके दीहै। उन्होंने कहा है कि मैं छत्तीसगढ़ के उन स्वास्थ्य कर्मचारियों का धन्यवाद करना चाहता हूँ जो दिन रात अपना खून पसीना एक करके लोगों की मदद कर रहे हैं और ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम सुरक्षित रहें।