Skip to main content

4thnation

अमिताभ बच्चन के बाद अभिषेक बच्चन की भी रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर दी थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि अभिषेक बच्चन की भी कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट के जरिये इसकी जानकारी दी है। ट्विट में लिखा है कि आज मेरा और पिताजी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया। हम दोनों को बहुत हल्के लक्षण थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है और हमारा परिवार तथा स्टाफ के भी टेस्ट हो गए हैं। मेरा सबसे अनुरोध है कि शांति बनाए रखें और परेशान न हों। धन्यवाद