Skip to main content

4thnation

पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर, पुलिस कार्रवाई के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

नई दिल्ली। पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दिल्ली पुलिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिसमें कोरोना को लेकर पीएम मोदी पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की एफआईआर रद्द करने की मांग की गई है। साथ ही कहा गया है कि पुलिस को कहा जाए कि वो वैक्सीन पर सवाल उठाते हुए लगाए गए पोस्टरों या विज्ञापन पर एफआईआर या कार्यवाही ना करे।
याचिका में मांग की गई है कि इन एफआईआर का सारा रिकॉर्ड भी पुलिस से मंगाया जाए। याचिकाकर्ता वकील प्रदीप कुमार यादव ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में अगर कोई टीकाकरण नीति पर सवाल उठाता है तो इस पर इस तरह कार्यवाही नहीं हो सकती क्योंकि वो ये सवाल कर सकता है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने एक ही दिन में 24 एफआईआर दर्ज कर निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया है।