Skip to main content

4thnation

कॉमेडियन कुणाल कामरा पर एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में तीन और FIR दर्ज

महाराष्ट्र में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ तीन नई FIR दर्ज की गई हैं। यह मामले राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज किए गए थे और शुक्रवार को खार पुलिस स्टेशन में जांच के लिए स्थानांतरित कर दिए गए।

कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित तौर पर ‘गद्दार’ कहकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह विवाद गहरा गया। उनकी इस टिप्पणी को अपमानजनक माना गया और इसके चलते कई शिकायतें दर्ज की गईं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।