Skip to main content

4thnation

गुजरात विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी

अहमदाबाद (गुजरात)। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।पार्टी अब तक कुल 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली और बृहस्पतिवार को 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी।

कांग्रेस ने गंदेवी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदलते हुआ अशोक पटेल को टिकट दिया है। इससे पहले उसने शंकरभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने राजकोट पूर्व से इंद्रनील राजगुरु को टिकट दिया है। राजगुरु हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा तथा शेष 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।