Skip to main content

4thnation

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख

नई दिल्ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार सांसद रहे तरुण गोगोई का सोमवार को निधन हो गया। असम के स्वास्थ्य मंत्री ​हेमंत विस्व सरमा ने यह जानकारी दी। सोमवार की सुबह उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई थी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ‘असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में सोमवार शाम 5:34 बजे आख़िरी सांस ली। तरुण गोगोई का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए मंगलवार को शंकरदेव कलाक्षेत्र में रखा जाएगा। उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। कोरोना संक्रमित 84 वर्षीय कांग्रेस नेता का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज  में इलाज चल रहा था। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल तरुण गोगोई के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए डिब्रूगढ़ के सभी कार्यक्रम रद कर गुवाहाटी लौट आए थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई के निधन का समाचार दुःखद है। उन्होंने असम की जनता की सेवा को अपने जीवन का अंतिम लक्ष्य मान लिया था। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री बघेल ने तरूण गोगोई के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।