Menu
  • Home
  • National
  • Chhattisgarh
  • Political news
  • Crime
  • Sports
  • Entertainment
  • Religious
  • About Us
Whatsapp Facebook-f Twitter Google-plus-g
International

नेपाल में GenZ आंदोलन ने ली 18 जानें, पीएम ओली बोले– “सोशल मीडिया पाबंदी को लेकर गलतफहमी”

September 9, 2025
4thNation

काठमांडू, 09 सितंबर 2025।
नेपाल में जनरेशन-Z (GenZ) आंदोलन ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया। सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में 18 लोगों की मौत हो गई और करीब 250 लोग घायल हो गए। हालाँकि सरकार ने देर शाम सोशल मीडिया पर लगी रोक हटाने का ऐलान कर दिया, लेकिन मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इसे “अप्रिय स्थिति” बताते हुए कहा कि यह हालात सोशल मीडिया के पंजीकरण संबंधी सरकार की प्रक्रिया की जानकारी की कमी और “नयी पीढ़ी की सोच में अस्पष्टता” के कारण बने। उन्होंने साफ किया कि सरकार सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं थी और आगे इसके उपयोग के लिए अनुकूल माहौल सुनिश्चित करेगी।

ओली ने कहा, “आज की घटनाओं से मैं गहरा दुखी हूँ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खोए हैं, उन्हें संवेदनाएं देता हूँ। सरकार मृतकों के परिवार को मुआवजा देगी और घायलों का इलाज मुफ्त करवाया जाएगा।” उन्होंने 15 दिनों के भीतर घटनाओं की जांच रिपोर्ट पेश करने और भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के उपाय सुझाने की घोषणा की।

× Popup Image

इस बीच, नेपाल के संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री ओली इस्तीफा नहीं देंगे। इधर, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने गोलीबारी और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। गुस्साई भीड़ संसद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही थी।

नेपाल में हालात बिगड़ने पर ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के दूतावासों ने संयुक्त बयान जारी कर गहरी चिंता जताई और हिंसा में मारे गए लोगों पर दुख व्यक्त किया।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया बैन का विरोध नहीं था, बल्कि युवाओं का भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और घटते अवसरों के खिलाफ गुस्सा भी सामने लाया।

Tags: anti-corruption protests Nepal, GenZ movement Nepal, international reaction, Kathmandu violence, KP Oli, Nepal government, Nepal news, Nepal protests, Nepal social media ban, student protests Nepal

Post navigation

हंसराज नवयुवक मंडल ने कलेक्टर जनदर्शन में रखी 5 महत्वपूर्ण मांगें
बालोद में हाईवे पर हाथी का ‘खेल’, ट्रक चालकों में मची अफरा-तफरी
× Popup Image

Post For You

Mining Revenue News: झारखंड के दावे से छिड़ी नई बहस

May 26, 2026
Anuj Mishra

False Promise to Marry Case: दिल्ली कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी को दी जमानत

May 25, 2026
Anuj Mishra

Mount Everest Summit: जांजगीर-चांपा की बेटी अमिता श्रीवास ने रचा इतिहास

May 25, 2026
Anuj Mishra

Rozgar Mela में 51 हजार युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

May 23, 2026
Anuj Mishra

Cockroach Janata Party ट्रेंड के बीच मथुरा का अनोखा विरोध वायरल

May 23, 2026
Anuj Mishra

BJP LEADER’S MEETING CLIP वायरल, Ethanol सेक्टर पर उठे बड़े सवाल

May 23, 2026
Anuj Mishra

अन्य

Plastic Waste Management को लेकर गुलमर्ग में बड़ी बैठक, कश्मीर को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर

May 24, 2026
Anuj Mishra

Plastic Waste Management को लेकर जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति के देशव्यापी अध्ययन दौरे के…

रुद्रेश्वर धाम कॉरिडोर परियोजना की शुरुआत

May 23, 2026
4thNation

Dhamtari जिले के रुद्री स्थित प्राचीन रुद्रेश्वर महादेव मंदिर को अब नई पहचान मिलने जा रही है। Rudreshwar Dham Corridor परियोजना के तहत लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से…

जशपुर में बदल रही खेती की तस्वीर

May 23, 2026
4thNation

Jashpur में खेती की तस्वीर तेजी से बदल रही है। Jashpur Apple Farming अब किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही है। पारंपरिक खेती के साथ अब किसान उद्यानिकी…

Passenger Train Caught Fire: सासाराम में भड़की आग

May 18, 2026
4thNation

नई दिल्ली / सासाराम (बिहार), 18 मई 2026। Passenger Train Caught Fire – सासाराम स्टेशन पर भड़की भयावह आग Passenger train caught fire की एक दिल दहला देने वाली घटना…

Related Posts

International

Iran War: अमेरिका-ईरान में डील होगी? — 7 बड़े घटनाक्रम जो बदल सकते हैं मध्यपूर्व का भविष्य

April 25, 2026
Anuj Mishra
International

Amazon Worker Death: Oregon Warehouse में कर्मचारी की मौत – 5 चौंकाने वाले खुलासे

April 14, 2026
Anuj Mishra
International

Iran Nuclear Talks — एक नज़र में

April 14, 2026
Anuj Mishra
International

Breaking News: JD Vance इस्लामाबाद पहुंचे, ईरान से शांति वार्ता शुरू — Trump ने Vance को दिया “सबसे कठिन असाइनमेंट”

April 11, 2026
4thNation
International

Breaking News: ईरान में US के 2 विमान तबाह — $100 मिलियन से ज़्यादा का नुकसान, जानें पूरी सच्चाई

April 6, 2026
4thNation
International

ईरान-इजरायल युद्ध में 5 बड़े खुलासे — हूती मिसाइल हमला, परमाणु संयंत्र संकट और 300 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल

March 29, 2026
Anuj Mishra
  • About Us
  • Editorial Policy
  • Terms of Service

Disclaimer :

4th NATION पर प्रसारित खबरें सूत्रों की सूचना के आधार पर है, इन पर किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं है। किसी भी विवाद के लिए क्षेत्राधिकार दुर्ग न्यायालय होगा।

Web

 https://www.4thnation.com

Contact

9179917272   9827158183

Email

4thnation.com@gmail.com

Anujmishra1002@gmail.com

 

Address

Office: KALI BADI CHOWK HOUSING BOARD BHILAI (C.G) (490026)

Other: MIG G-4 Housing Board Colony Raipur Naka Durg (C.G) (491001)

EDITOR IN CHIEF

Anuj Mishra

Copyright © All rights reserved by 4thNation | Theme by MantraBrain