Skip to main content

4thnation

दिल्ली-एनसीआर में रातभर हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाके में रविवार को तेज हवाओं के साथ रातभर हुई बारिश से तापमान में देखी गई है जिससे सर्दी बढ़ गई है। मौसम वित्राग की मानें तो सोमवार को भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावनाएं हैं। राजधानी में रविवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में वर्षा हुई। सुबह साढ़े आठ बजे से रात साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली में 4.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पालम में सबसे अधिक 4.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। शाम में भी कई इलाकों में वर्षा हुई। सर्दी के इस सीजन में पहली बार इतनी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान के सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। शाम में राजधानी में दृश्यता का स्तर भी कम रहा। सफदरजंग में दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और सुबह कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान मुंगेशपुर में 5.6 डिग्री और लोधी रोड में 5.8 डिग्री रहा। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री और 17.1 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस था।