Skip to main content

4thnation

कर्तव्‍य पथ पर अनोखा होगा गणतंत्र का उत्‍सव

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय की इस अनूठी पहल से कर्तव्‍य पथ को एक नए कलेवर में पेश करने की तैयारी है। इस उत्‍सव के दौरान कर्तव्‍य पथ के चारों ओर उपयोग में लाई जाने वाली हर चीज को एक ही रंग में डिजाइन किया गया है। इससे पूरा कर्तव्‍य पथ ग्रे रंग में रंगा दिखेगा। आजादी के बाद गणतंत्र दिवस में इस तरह का प्रयोग पहली बार किया जा रहा है।

यहां आने वाले आगुंतकों को एक नए तरह की अनुभूति कराने के लिए एकरूपता पर खास जोर दिया गया है। इसके पूर्व परेड के दौरान प्रयोग में लाई जाने वाली कुर्सियों के रंग या डिजाइन को महत्‍व नहीं दिया जाता था।

इस बार कर्तव्‍य पथ के आस-पास सजावट व तैयारी में हरे-पीले और सफेद रंग का प्रयोग नहीं किया जा रहा बल्कि इसके स्‍थान पर हल्‍के ग्रे रंग का प्रयोग किया जा रहा है। इसलिए परेड के दौरान कर्तव्‍य पथ का नजारा अलग होगा। इससे परेड में एकरूपता दिखेगी।