Skip to main content

4thnation

खार से बरामद महिला के शव का मामला सुलझा, पति ही निकला हत्या का आरोपी

नगपुरा खार से बरामद महिला के शव का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी और शव को खार में छुपा दिया था। हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर शक होना सामने आया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

IMG 20200215 WA0009

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। गुरुवार की देर रात नगपुरा खार से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और गले का आधा से ज्यादा हिस्सा कटा हुआ था। प्रथम दृष्टया ही यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था। पुलिस पड़ताल में खुलासा हुआ कि मृतका गनियारी निवासी संतोषी साहू (38 वर्ष) अपने पति तुकाराम साहू (43 वर्ष) के साथ खेत पर काम करने नगपुरा खेत गई थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर संतोषी के बच्चों ने पुुलिस में इसकी जानकारी दी थी। मौके पर पुलिस को महिला का टिफिन मिला था औक खोजबीन करने पर शव भी बरामद हो गया। पुलिस ने हत्या की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी थी। वहीं मृत महिला के पति तुकाराम के गायब होने से हत्या का शक पति पर ही था।

PicsArt 01 31 10.32.26

पति के सपड़ में आने पर इस हत्या का खुलासा हो गया। पूछताछ में तुकाराम ने पुलिस को बताया कि वह 13 फरवरी की सुबह अपनी पत्नी के साथ काम पर निकला था। खेत पर काम करने के दौरान उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान उसने हंसिया पर कुदाल ने संतोषी पर हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। शव को छुपाने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दफा 302 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया है।