Skip to main content

4thnation

सजा सुनते ही अदालत से भागा अभियुक्त, तलाश में जुटी पुलिस

अदालत द्वारा सजा का दिए जाने का फैसला सुनाते ही अभियुक्त कोर्ट से भाग निकला। इस मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दफा 224 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।

PicsArt 01 31 10.32.26

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। घटना प्रथम न्यायायिक दंडाधिकारी आकांक्षा सक्सेना की अदालत में शुक्रवार शाम को घटित हुई थी। अभियुक्त अनित ठाकुर का न्यायालय में अवैध शराब विक्रय को लेकर प्रकरण लंबति था। इस प्रकरण की पेशी में उपस्थित होने के लिए वह शुक्रवार को अदालत पहुंचा था। प्रकरण की सुनवाई के पश्चात अदालत ने शराब को विक्रय करने के उद्देश्य से अवैध रुप से संग्रहित करने का दोषी पाया। जिस पर अभियुक्त को कारावास की सजा से दंडि़त किया जाना था। अभियुक्त अनित यादव को सजा मिलने की जानकारी मिलते ही वह कोर्ट परिसर से चंपत हो गया। अभियुक्त की पतासाजी किए जाने पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त अनित ठाकुर के खिलाफ दफा 224 के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।