Skip to main content

4thnation

नाबालिग को घुमाने के बहाने ले गया साथ, बनाए संबंध, युवक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया जुर्म

नाबालिग को घुमाने के बहाने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है। नाबालिग अपने घर से फाइल लाने का बहाना कर घर से निकली थी, देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रपट पुलिस में दर्ज कराई गई थी। नाबालिग की बरामदगी के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

nashe me kishori.1

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। 16 वर्षीय नाबालिग 10 अक्टूबर की दोपहर अपने परिजनों को फाइल लाने का बहाना कर घर से निकली थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परेशान परिजनों द्वार खोजबीन किए जाने पर नहीं मिलने पर नाबालिक की गुमशुदगी की पुलिस में दर्ज कराई गई। नाबालिग आज अपने परिजनों के पास पहुंची। उसने बताया कि वह डोंगरगढ़ निवासी विक्की से साथ गई थी। विक्की का नाबालिग की सहेली के घर आना जाना था। इसी दौरान उसका विक्की से परिचय हुआ था। परिचय प्रेम संबंध में बदल गया और 10 अक्टूबर को नाबालिग अपने परिजनों की जानकारी के बगैर घर से निकल गई थी। घर से निकलने के बाद वह विक्की के साथ घूमने नगपुरा गई। जहां सूनसान इलाके में उसके साथ विक्की ने शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह नाबालिग को लेकर अपने डोंगरगढ़ स्थित घर पहुंचा। जहां युवक के परिजनों ने इस हरकत का विरोध किया और नाबालिग को वापस दुर्ग छोड़ दिया। नाबालिग की वापसी के बाद उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने विक्की के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध विवेचना प्रारंभ कर दी है।