Skip to main content

4thnation

बैंक में हुई सेंध मारी, दो दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज

बैंक में सेंधमारी की घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। सेंधमारी की इस घटना को दो दिन पूर्व अंजान लोगों ने अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत सोमवार को पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की पड़ताल प्रारंभ कर दी है।

PicsArt 01 31 10.32.26

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। वारदात जामुल थाना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की कुरूद शाखा में घटित हुई है। शिकायत में बैंक की कार्यवाहक शाखा प्रबंधक मेघा रंगारे ने पुलिस को बताया है कि 7 फरवरी की शाम बैंक की शाखा को बंद किया गया था। 8 व 9 फरवरी को अवकाश होने के कारण शाखा को 10 फरवरी को खोलने पर पाया गया कि बैक भवन की पीछे की दीवाल में सेंध लगी हुई है। संभवत: अंजान व्यक्तियों ने पडौस के मकान की छत से नींचे उतर कर इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि इस वारदात में चोर कुछ भी सामान चुराकर नहीं ले जा पाए है। पुलिस ने दफा 457 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की पड़ताल प्रारंभ कर दी है।